गढ़ी: आसन में कलाल समाज की बैठक आयोजित, गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को आसन मठ पर होगा
सर्ववर्गीय कलाल समाज बांसवाड़ा,डूंगरपुर, प्रतापगढ़,राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 29 जुलाई 2027 को गढ़ी उपखण्ड के सिद्धनाथ मठ, आसन स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर परिसर में किया जाएगा। सोमवार शाम 4 बजे मंदिर कमेटी महासचिव रजनीश आसन ने जानकारी दी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज बैठक हुई।