जलडेगा: जलडेगा में आयुष्मान,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा और वय वंदन योजना को लेकर विशेष बैठक,दिए गए दिशा निर्देश
आयुष्मान भारत योजना, आबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के उद्देश्य से जलडेगा प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने की। इसमें सभी पंचायतों के मुखिया, प्रज्ञा केंद्र संचालक, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, सहिया साथी, एएनएम और आ