धौलपुर: कायस्थपाड़ा मोहल्ले में मोहल्ले सूने मकान से 7 लाख रुपए के जेवरात पार
धौलपुर जिले में चोरों का आंतक एक बार फिर से शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित कायस्थपाड़ा मोहल्ले में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने लाखों रुपए के गहनों के साथ नगदी पार कर दी पीड़ित मकान मालिक अवनीश शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नासिक स्थित त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गया हुआ था।