धौलपुर: बस स्टेंड से केला देवी मेले के लिए हर 15 से 20 मिनट में बस हो रही रवाना, रोडवेज प्रशासन ने किराए में दी छूट
संभाग में लगने वाला लख्खी मेला शुरू हो चुका है। मेले में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में दर्शन करने के लिए जा रहे है। कैलादेवी मंदिर के दर्शनों के लिए भक्तों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर रोडवेज निगम के द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। केन्द्रीय बस स्टैण्ड से इस बार 130 बसों का संचालन किया जा रहा है