धौलपुर: हवाई पट्टी के पास आज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, बुजुर्ग बाइक चालक गंभीर घायल
बसई डांग थाना इलाके के हवाई पट्टी के पास बुधवार को आज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। बाइक चपेट में आने से बुजुर्ग चालक गंभीर घायल हुआ है। बुजुर्ग चालक को अन्य राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग बाइक चालक बुधवार को जिले के गढ़ी जाखौदा गांव में गमी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी हवाई पट्टी पर हादसे का शिकार हो गया।