लखीसराय: मोरमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
मोरमा में एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई। जिसे परिजनों ने पोस्टमार्टम हेतु लखीसराय सदर अस्पताल लाया। मृतक व्यक्ति की पहचान कैलाश यादव का पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के पिता कैलाश यादव ने बताया की दिलीप घर से कुदाल लेकर खेत के लिए निकला था। जहां खेत पहुंचते ही उसके शरीर पर वज्रपात हो गया।