लखीसराय: सूर्यगढ़ा फाइनेंस कंपनी लूट मामले का हुआ उद्वेदन, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
सूर्यगढ़ा पुलिस को मिली कामयाबी। 12 अगस्त को आदूपुर गांव के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लूटपाट मामले का महज 24 घंटे के अंदर ही उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड शाखा के फिल्ड स्टाप बमबम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने लूटे गए एक लाख रुपए भी बरामद किया है।