गुना: सम्राट अशोक बुद्ध विहार में अनुयायियों ने मनाई बुद्ध जयंती, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
गुना सम्राट अशोक बुद्ध विहार स्थल पर 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती मनाई गई। आयोजन समिति ने बताया, भगवान बुद्ध के विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या जिले भर से में भगवान बुद्ध के अनुयाई शामिल हुए। नशा मुक्त समाज कुरीतियों को मिटाने शिक्षा ग्रहण करने मानव मानव एक समान के संदेश को अपनाने का आवाहन किया गया।