दरभंगा: शुभंकरपुर में स्थित बद्री नारायण मंदिर के अक्षय तृतीया पर खुले कपाट , विभिन्न जगहों से पहुंचे दर्शन करने के लिए भक्तजन
दरभंगा के शुभंकरपुर स्थित बाबा बद्रीनाथ मंदिर का आज अक्षय तृतिया के दिन कपाट खोला गया। बाबा बद्रीनाथ का मंदिर देश मे बहुत कम स्थानो पर है। देश मे बाबा का मंदिर उत्तराखंड राज्य के बाद उत्तर बिहार के दरभंगा मे भी बद्रीनाथ मंदिर है जिसका कपाट वर्ष मे सिर्फ एक बार बैसाख माह शुक्लपक्ष तृतिया जिसे अक्षय तृतिया भी कहते है, को खुलता है।