अटेर: बिलाव गांव में जमीनी विवाद में युवकों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | Apr 8, 2026 भिंड के उमरी थाना इलाके के बिलाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज बुधवार के रोज दोपहर 12:00 बजे उमरी थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है