बक्सर: पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुरू, सदर प्रखंड में पूरे दिन चली स्क्रूटनी
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले के पांच प्रखंडों में दाखिल नामांकन-पत्रों की संवीक्षा का कार्य मंगलवार को शुरू हो गया. इसको लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर उम्मीदवारों की भीड़ लगी रहीं. निर्वाची पदाधिकारियों की देखरेख में नामांकन-पत्रों की जांच काफी बारीकी से की जा रही थी, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके.