बक्सर: डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद समेत अन्य विभागों की समीक्षा की, केसठ थानाध्यक्ष और सीओ से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, मद्य निषेध, शस्त्र, नीलाम, खनन टास्क फोर्स, लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण अधिकार की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को की गई. जिसको लेकर मंगलवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने अपडेट जारी किया है.