उचेहरा: सतना शहर में बेलगाम ई-रिक्शा, आए दिन हो रहे हादसे
सतना में इन दिनों ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या के साथ सड़क हादसों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शहर की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शहर में बड़ी संख्या में नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं।