दारू: टाटीझरिया को मिले नए अंचलाधिकारी, अमित कुमार झा बने टाटीझरिया के नए सीओ
टाटीझरिया को मिले नए अंचलाधिकारी, अमित कुमार झा बने टाटीझरिया के नए सीओ। टाटीझरिया अंचल को स्थायी अंचलाधिकारी (सीओ) मिल गया है। अमित कुमार झा टाटीझरिया के नये सीओ बनाए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व टाटीझरिया की सीओ नीलू टुडू थीं, जिनका तबादला हो गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली चल रहा था।