सुनेल: सुनेल में दूषित पेयजल से नाराज लोगों ने जलदाय विभाग के कार्मिकों को लगाई फटकार
सुनेल में हो रही दूषित पानी की जलापूर्ति से नाराज लोगों ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जलदाय विभाग कार्यालय में पहुंचकर कार्मिकों को जमकर फटकार लगाई है।इस समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया।इस दौरान सुरेन्द्र फोफलिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामबाबू महाजन मंडल उपाध्यक्ष,मुकेश लुहार पूर्व जनपद सदस्य,सुरेंद्र सोनी पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे।