शिवराज सिंह चौहान : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
दुःख बाँटने से ही कम होता है, जीवन की सार्थकता भी इसी में है कि संकट की घड़ी में हम एक-दूसरे का हाथ थामें।
अरुणाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने अनेक परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, कहीं घर क्षतिग्रस्त हैं, कहीं खेत-खलिहान बह गए हैं, इस विकट परिस्थिति में आज अपनी बहनों से मिलकर उनका दुःख सुना और विश्वास दिलाया कि वे अकेली नहीं हैं संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है।
हम सब मिलकर इस कठिन समय को भी पार करेंगे। अरुणाचल फिर मुस्कुराएगा, क्योंकि हमारा विश्वास, हमारा संकल्प और हमारा साथ किसी भी आपदा से बड़ा है।