पूर्व चेयरमैन, HSSC बोर्ड *श्री भोपाल सिंह खदरी जी* को हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के OSD नियुक्त होने पर साढ़ौरा की लोकप्रिय विधायक *श्रीमती रेनू बाला जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी* ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री भोपाल सिंह खदरी जी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।