सकलडीहा: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, फार्मर रजिस्ट्री में तेजी के निर्देश के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की हुई बैठक
कलेक्ट्रेट में हुई बैठकों में सड़क सुरक्षा व फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती के निर्देश दिए गए। एडीएम राजेश कुमार ने अवैध कट बंद कराने, ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार पर कार्रवाई और स्कूल वाहनों के ड्राइवरों का डेटा अपडेट कराने को कहा। वहीं सीडीओ आर. जगत साई ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्री योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।