खानपुर: खानपुर कस्बे के कृषि उपज मंडी में लहसुन व्यापार संघ द्वारा 4 दिन तक लहसुन की नीलामी कार्य रहेगा बंद
खानपुर कृषि उपज मंडी में लहसुन व्यापार संघ द्वारा चार दिन तक लहसुन का नीलामी कार्य बंद रहेगा। लहसुन व्यापार समिति के अध्यक्ष बालचंद नागर ने आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि लहसुन व्यापारियों की सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावनी गोठ का आयोजन रखा गया है जिसके तहत लहसुन का नीलामी कार्य 4 अगस्त 2026 से 8 अगस्त 2026 तक बंद रखा जाएगा ।