भानपुरा: दुधाखेड़ी मंदिर: दानपेटी से ₹12,500 की चोरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर शक
दुधाखेड़ी मंदिर दानपेटी से 12,500 रुपए चोरी का आरोप, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर संदेह गरोठ। क्षेत्र के प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में दानपेटी से 12,500 रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा शर्मा पर चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह दानराशि की गणना के दौरान मंदिर प्रबंधन की मदद कर रही थीं।