बगहा: मानपुर में मारपीट के बाद हुई व्यक्ति मौत के मामले में पत्नी ने थाने में आवेदन देकर 17 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बथवरिया थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी कलावती देवी ने थाने में आवेदन देकर 17 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति स्कूल में सफाई कर रहे थे, तभी गांव के लोगों ने जान से मारने के नियत से डंडा और रॉड से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान गोरखपुर में पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।