सेपउ: पार्वती नदी में फेंका नवजात कन्या का शव, अंतिम संस्कार के लिए फेंका या अन्य कोई मामला, पुलिस कर रही जांच
Sepau, Dholpur | Oct 1, 2026 पऊ कस्बे से होकर गुजर रही पार्वती नदी में गुरुवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया है. जिसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.