कौंच: गांधी नगर में वाहन टक्कर विवाद में सभासद पर युवक को थप्पड़ मारने और रुपए मांगने का आरोप, पीड़िता ने की शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 4, 2026 कोंच क्षेत्र के गांधीनगर में वाहन टक्कर को लेकर विवाद सामने आया है, वही शनिवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में बबली राठौर ने शिकायत कर सभासद महेंद्र कुशवाहा पर उनके पुत्र से मारपीट, गाली-गलौज और ₹20,000 मांगने का आरोप लगाया, वहीं सभासद महेंद्र कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बबली राठौर के पुत्र ने उनकी खड़ी चार पहिया में टक्कर मार दी थी।