बाह: पिनाहट में शॉर्ट सर्किट से चंबल नहर पंप हाउस में लगी आग, मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
सोमवार सुबह पिनाहट चंबल नहर पंप हाउस प्रथम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने के कारण केबिल जलकर खाक हो गई, जिससे नहर संचालन बंद हो गया। मंगलवार शाम 4 बजे मेरठ जोन नहर विभाग के मुख्य अभियंता विश्व विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को जल्द नई केबिल डालने और नहर को सुचारु रूप से चालू करने के निर्देश दिए।