मऊगंज।।हनुमना जनपद वार्ड-4 में भीमसेन कलार का दबदबा, 305 वोटों से शानदार जीत। दोनों प्रतिद्वंद्वी चारों खाने चित
त्रिकोणीय रण में जनता ने सुनाया अपना फैसला, भीमसेन कलार को मिले 2010 वोट, राजमणि मिश्रीलाल पटेल 1705 और मुकेश पटेल को 206 मतमऊगंज पंचायत उपचुनाव: कहीं जीत का जश्न, कहीं हार का सामना।मऊगंज जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना संपन्न हो गई। हनुमना जनपद के वार्ड-04 में जनपद सदस्य और 3 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के नतीजे सामने आ गए हैं।हनुमना वार्ड-04। 29 सितंबर को हुए मतदान में 4023 मतदाताओं ने वोट डाला। 4 राउंड की गिनती के बाद भीमसेन कलार उर्फ राजू जायसवाल को 2010 वोट मिले और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजमणि पटेल को 305 वोटों से हराया।
मलैगवा पंचायत कुल 1403 वोट पड़े। फूलकली साकेत को 643 वोट मिले और उन्होंने विमल मिठाईलाल साकेत को 143 वोटों से हराया।नईगढ़ी जनपद पथरौड़ा राजेश प्रजापति को 534 वोट मिले, मुन्नालाल को 131 वोटों से हराया।जोधपुर द्वितीय ठाकुर सोमेश्वर सिंह को 430 वोट मिले, घनश्याम को 82 वोटों से हराया।बरांव रहा हॉट सीट।संवेदनशील घोषित बरांव जनपद सदस्य क्षेत्र में सुबह से उत्साह रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। परिणाम के बाद भी कानून-व्यवस्था पर नजर रखी गई।