शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के भारद्वाजी में महिला की हत्या के बाद पुलिस ने चेक किया सीसीटीवी फुटेज, पति समेत कई लोगों से पूछताछ
चौक कोतवाली के मोहल्ला भारद्वाजी स्थित मायके में रहे रही 23 साल की पूर्ति गुप्ता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।पति से विवाद के बाद महिला एक साल की बेटी के साथ मायके में रहे रही थी।हमले के समय मृतका के मां बाप की आंख नही खुली।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ सिटी सौम्य पांडेय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।