शाहजहांपुर: थानों में सुनवाई नही होने पर एसपी ऑफिस पहुंचे फरियादी, एसपी ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण का दिया आश्वासन
एसपी अशोक कुमार मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके कई थानो में फरियादियों की समस्याओं की अंदेखी की जा रही है। शुक्रवार को करीब दो दर्जन फरियादी एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण का आश्वासन दिया है।