लातेहार: स्मार्ट मीटर से लाखों के बिल आने पर ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया
लातेहार: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के बेतला, पोखरी, सरईडीह समेत आसपास के गांवों के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने सोमवार को बरवाडीह मुख्य सड़क स्थित धधड़ी नदी के समीप बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित उपभोक्ताओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अचानक हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के बिजली बिल भेज दिए गए हैं। बिना पूर्व सूचना के कई उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।