सेन्हा: सेन्हा में वज्रपात से भैंस की मौत, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की मौके पर पहुंचीं और पीड़ित पशुपालक किसान से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।