बांधवगढ़: उमरिया में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
उमरिया जिले में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 19 अगस्त को शाम 4 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख उमरिया ने बताया कि जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जलभराव वाले स्थानों के साथ नदी-नालों के उफान वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका जा रहा है।