जमुआ: साइकिल वितरण के नाम पर छात्रों से ₹100 वसूली का आरोप, प्रधानाध्यापक चुप, जांच के निर्देश
Jamua, Giridih | Jul 30, 2026 जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबरी में 8वीं पास छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करने के नाम पर स्कूल प्रधानाध्यापक नवीन सिन्हा द्वारा अवैध ढंग से राशि वसूली करने का मामला गुरुवार को 12 बजे प्रकाश में आया है। जहां राज्य सरकार द्वारा आठ वीं कक्षा के बच्चों को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया जा रहा है।