अशोक नगर: लॉरेंस गैंग का सदस्य प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार, अशोकनगर में व्यापारी से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
अशोकनगर में व्यापारी को धमकी देने वाले लाॅरेंश बिश्नोई गैंग के सदस्य प्रदीप शुक्ला निवासी बाह जिला आगरा उप्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अशोकनगर के एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार को आरोपी को मुरैना से पकड़ा, इस टीम में अशोकनगर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।