प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर दीया जलाने को लेकर गणेश गोदियाल क बड़ा बयान, दीया जलाएं तो अंकिता भंडारी को भी याद करें
देहरादून। भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दीया जलाने के आह्वान के बीच उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि यदि वे दीया जलाएं, तो एक दीया अंकिता भंडारी की याद में भी जरूर जलाएं। गोदियाल ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार और प्रदेश की जनता द्वारा उठाए जा रहे सवालों को भी याद रखा जाना चाहिए।
उन्होंने सरकार से अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आए कथित VIP एंगल की जांच और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अंकिता भंडारी मामले में VIP एंगल की जांच को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से लगातार मांगें उठती रही हैं।
#AnkitaBhandari #GaneshGodiyal #Uttarakhand #Congress #JusticeForAnkita #UttarakhandNews #AnkitaBhandariCase #pahadsamachar