केराकत: थाना केराकत पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद
केराकत पुलिस द्वारा नाउपुर बराई गेट के पास से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मनीष यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व लूट के 6250/- रूपया नगद बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थाना केराकत पर संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की जा रही है।