"खिलौना नहीं हैं देश की बेटियां": महिला सुरक्षा को लेकर सतना में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
महिला सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर सतना की सड़कों पर स्थानीय महिलाएं और युवतियां एकजुट होकर उतरीं। हाथों में "Fight Like A Girl" और महिला अधिकारों के संदेश लिखी तख्तियां लेकर बेटियों ने अपनी आवाज बुलंद की और समाज व प्रशासन से कड़े कदम उठाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने कहा, "हम यहां न्याय और अपनी सुरक्षा के लिए इकट्ठा हुए हैं। भारत की बेटियां कोई खिलौना नहीं हैं। हम कब तक डर-डरकर और घरों के अंदर रहकर अपनी आवाज दबाते रहेंगे?"
प्रदर्शनकारियों ने समाज की मानसिकता में बदलाव और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए डरना न पड़े।
#SatnaNews #UnchehraNews #ShubhamKushwaha #WomenSafety #JusticeForWomen