ऊन: शामली जिले के गांव खानपुर कलां निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
शनिवार की दोपहर 3 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर कलां निवासी जयराम पुत्र रतीराम को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।