बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसमें थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मारपीट घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।