लालगंज: लालगंज में घाघरा चौक से रेपुरा जवाहर चौक तक जल्द होगा सड़क निर्माण, जर्जर सड़क से मिलेगी निजात
लालगंज नगर क्षेत्र के घाघरा चौक से रेपुरा जवाहर चौक तक की सड़क का जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा इस संबंध में लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि उक्त सड़क की संविदा एक बार रद्द हो गया है जिसे पुनः संविदा हेतु विभाग में प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है जल्द ही संविदा निकालते हुए उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।