पत्थलगांव: गांधी जयंती पर बागबहार में युवक ने अनोखा प्रदर्शन किया, स्टेच्यू बनकर खड़े रहे अशोक
गांधी जयंती के अवसर पर बागबहार के अटल चौक पर एक युवक का अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिसरिंगा निवासी अशोक विश्वकर्मा महात्मा गांधी की वेशभूषा और अंदाज में स्टेच्यू बनकर खड़े हैं। उनके हाथ में गांधीजी की किताब और छड़ी है। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित अशोक ने गांधी जयंती पर अनोखे अंदाज में अपनी श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिय