जैतहरी: दो हाथियों ने जैतहरी वन परिक्षेत्र के गांव में दी दस्तक, खेत में धान की फसल को बनाया निवाला
तीन हाथियों के समूह से अलग हुए दो हाथी शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल के शिवनी बीट स्थित मालाडांड जंगल से निकलकर गूजर नाला पार कर जैतहरी के चोलना के झिरिया टोला पहुंचे। रात करीब 9 बजे दोनों हाथी वार्ड क्रमांक 17 में रामनिवास केवट के खेत में लगी धान की फसल खाते नजर आए।