शुजालपुर: जटाशंकर महादेव मंदिर में दिखा देशभक्ति का रंग, 5000 तिरंगे गुब्बारों से सजा परिसर
स्वतंत्रता दिवस पर शुजालपुर के प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर को करीब 5000 तिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान जटाशंकर का तिरंगे की सामग्री से अभिषेक किया गया। भगवान का श्रृंगार तिरंगे मुकुट, पतंग सहित अन्य तिरंगी सामग्री से किया गया। सावन की आराधना भी