बदायूं: उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास बीयर से भरा ट्रक पंक्चर होकर डिवाइडर से टकराया, सड़क पर बिखरे बीयर के डिब्बे
Budaun, Budaun | Nov 29, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र में कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास बीयर से भरा ट्रक पंक्चर होने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी बीयर के डिब्बे सड़क पर बिखर गए। रविवार शाम करीब सात बजे हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर थाना उझानी पुलिस व पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई ।