डेहरी में स्टेशन रोड स्थित सुपर इंडिया होटल से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान के साथ उड़ीसा निवासी 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ के अनुसार, यह संगठित गिरोह विभिन्न राज्यों में सोना-चांदी के कारोबारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में गिरोह के सदस्यों का रोहतास, कैमूर और बक्सर में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
#rohtasdistrict