मनेर: महिनावा, रतन टोला समेत कई जगहों पर विधायक ने ₹10 करोड़ की सड़क व नाले का किया शिलान्यास
Maner, Patna | Jun 18, 2025 मनेर क्षेत्र के महिनावा, रतन टोला सहित कई जगहों पर 10 करोड रुपए के पीसीसी सड़क व नाले समेत कई योजनाओं का विधायक भाई वीरेंद्र ने शिलान्यास किया। शिलान्यास बुधवार की दोपहर 2:45 के करीब की गई। विधायक ने कहा कि मनेर विधानसभा क्षेत्र का विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, पार्षद प्रतिनिधि रणबीर कुमार, सनोज यादव थे।