मनेर: गोपालपुर गांव के पास सरकारी पईन की मिट्टी काट कर बेच रहे ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को पुलिस ने किया बरामद
Maner, Patna | Jun 17, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास सरकारी बोरिंग के पाइन का मिट्टी काटकर बेच रहे ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया है। ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन बरामद कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। मामला मंगलवार की दोपहर 2:45 के करीब की बताई जा रही है।