मनेर: महिनावा गांव के पास पुलिस ने 300 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो ऑटो बरामद किए
Maner, Patna | Jun 16, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा गांव के पास से पुलिस ने कार्रवाई कर 300 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो ऑटो को बरामद किया है। ऑटो के ड्राइवर दोनों गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। मामला सोमवार की रात 8:11 के करीब की बताई जाती है। जहां इस टीम के कार्रवाई में एएसआई अशोक कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल रहे।