मनेर: लोदीपुर गांव में पानी में गिरने से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत
Maner, Patna | Jun 17, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में अपने ननिहाल गई एक 3 वर्षीय बच्ची की खोलते हुए पानी में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोगों ने पटना के अस्पताल में भर्ती तीन दिन पहले कराया था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह 7:41 के करीब उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पतीला गांव के रहने वाले अंकित राय की पुत्री 3 वर्षीय रंभा कुमारी बताई गई है।