बेल्थरा रोड: चकबंदी के चक्रव्यूह में फंसे खेत, लखनऊ से एकसार गांव पहुंची वृद्धा महिला कैमरे पर रोते हुए बोली- 'मेरी जमीन बचा लो'
बलिया: बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी विवाद ने मानवीय संवेदना को झकझोर दिया है। सवा तीन बीघा खेत को बचाने के लिए लखनऊ से गांव पहुंची वृद्ध महिला नफीसा सुल्तान पिछले 15 दिनों से डटी हुई हैं। महिला का आरोप है कि चकबंदी के फेरबदल में साजिशन उनकी जमीन को प्रभावित किया गया है। इस बीच उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह बेहद सहमी हुई है