बेल्थरा रोड: सेमरी गांव में शनिवार को जहरीला बीज खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, उन्हें किया गया रेफर
बलिया: उभांव थाना के सेमरी गांव में शनिवार को जहरीला बीज (डीजल के पौधा का बीज) खा लेने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। लगातार हो रहे उल्टी दस्त की समस्या पर उन्हें तत्काल सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। इलाजरत तीनों बच्चे एक ही परिवार के है। इनमें सागर कुमार 8 वर्ष, शिवम कुमार 9 वर्ष (सहोदर भाई) एवं चचेरी बहन श्वेता कुमारी ग्राम गोविंदपुर सेमरी निवासी शामिल हैं