कैराना: कैराना कोर्ट में तारीख पर आने के बाद वापस लौट रही महिला पर धारदार हथियार से हमला कर किया गया घायल, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 13, 2024 शामली के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी रूबी ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि शुक्रवार को वह कैराना स्थित कोर्ट में तारीख पर आई थी। इसके बाद वापस जाने के लिए वह ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद एक अज्ञात युवक भी ऑटो में सवार हुआ। आरोप है कि युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।